प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
“सशक्त भारत का सपना तब ही साकार होगा जब हमारी बेटियां आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।”
आज, 26 जनवरी 2025 को, हमारे निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की बच्चियों ने गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। ये नन्हीं बेटियां आत्मरक्षा की कला सीखकर न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित कर रही हैं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रख रही हैं।
उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और तिरंगे के प्रति उनकी श्रद्धा, हर भारतीय को गर्वित करती है।
हमारा संकल्प है कि हर बेटी को सशक्त बनाएं, क्योंकि सशक्त बेटियां ही सशक्त राष्ट्र की पहचान हैं।
जय हिंद! जय भारत!