पहले दिन हुई शास्त्रीय, सुगम और हिंदी फिल्म संगीत गायन प्रतियोगिता

*शुभारम्भ : तीन दिवसीय संगीतोत्सव की हुई शुरुआत*

 

*पहले दिन हुई शास्त्रीय, सुगम और हिंदी फिल्म संगीत गायन प्रतियोगिता*

 

*आज होगा वादन प्रतियोगिता का आयोजन*

 

आगरा : जानकी संगीत संस्थान व परधर हैल्प फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय अखिल भारतीय गायन, वादन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बोदला रोड स्थित मंगलम बैंकेट हॉल में आयोजित हुआ। शुभारम्भ मुख्य अतिथि अरुण डंग, विशिष्ट अतिथि रवि नारंग, हरीश भदौरिया, सुशील सरित और पूजा सक्सेना ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया।

 

समन्वयक प्रो. डॉ. आन्शवना सक्सेना ने बताया कि आगरा कल्चरल एसोसिएशन के सहयोग से चार वर्गों में पहले दिन शास्त्रीय गायन, सुगम गायन और हिंदी फिल्म संगीत गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमे शास्त्रीय संगीत में बाल वर्ग में प्रथम अथर्व गिरि, द्वितीय निहार यादव, तृतीय स्थान रौनक बोधवानी,सक्षम शिरोमणि व अनीश शर्मा रहे। किशोर वर्ग में प्रथम अथाईना दुआ, द्वितीय हर्षित व लक्षिता और तृतीय स्थान पर रेशु, मंदिरा रागिनी, जतिन रहे। युवा वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष रखीरा, ज्येष्ठ वर्ग में मनीष सिंह रावत ने प्रथम स्थान एवं अनीता त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

सह समन्वयक सुभाष सक्सेना ने बताया कि सुगम गायन में किशोर वर्ग प्रथम महक, द्वितीय लीना, तृतीय स्थान कोमल और सांत्वना आलोक ने प्राप्त किया। युवा वर्ग में प्रथम स्थान अक्षिता वर्मा ,द्वितीय स्थान सरिता यादव,तृतीय स्थान पर अंशुल सिंह और सांत्वना सुमेधा गौतम ने प्राप्त किया। ज्येष्ठ वर्ग में विभा ने प्रथम स्थान, शालिनी ने द्वितीय और दिशा तृतीय स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में कुल तीन सौ बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो. अमिता त्रिपाठी, प्रो. निष्ठा शर्मा. डॉ मंजरी शुक्ला, प्रेरणा तळेगावकर और धन्वंतरि पराशर शामिल रहे। संचालन मोहित शर्मा व आर. पी. सक्सेना ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, हर्षित पाठक, शिवकुमार शर्मा, हरिओम माहौर, विनय सक्सेना, अर्जुन, पूनम, रजत आदि मौजूद रहे।

 

*संगीतोत्सव में आज*

संगीतोत्सव में शहर के बच्चो द्वारा दूसरे दिन वादन प्रतियोगिता के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत व हिंदी फ़िल्मी संगीत में तबला, ड्रम, हारमोनियम, सितार, बांसुरी, गिटार, कांगों, वायलिन, सिंथेसाइज़र और पखावज की प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

गोविन्द शर्मा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles