पर्यटकों के लिए ए सी बसों की सुविधा

Madan sarswat mathura 

मथुरा में दौड रहीं इन बसों में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
-एसी और मोबाइल चार्जर जैसी सुविधाएं भी हैं
-धार्मिक पर्यटन बढाने की कावायद का हिस्सा हैं यह बसें

मथुरा। मथुरा वृंदावन में दौड रहीं करीब एक दर्जन बसें ऐसी हैं जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह बसें प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही धार्मिक पर्यटन बढाने की कवायद का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विकास परिषद के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और एआरएम ने मथुरा में इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश सरकार की ओर से 50 इलेक्ट्रॉनिक बसें पूरे प्रदेश को दी गईं। जिसमें से 12 बस मथुरा को मिलीं। मथुरा में इन बसों को अलग अलग चार रूटों पर चलाया जा रहा है। गुरूवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि से वृंदावन तक का भ्रमण नगर आयुक्त शैलजा कांत मिश्रा व एआरएम ने किया। उन्होंने बताया कि परिवहन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए और कोशिश की जा रही हैं। वहीं लोगों से अपील की कि उनके द्वारा बैठने वाली सीटों को नुकसान न पहुंचाया जाए। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया की बस में सभी सुविधा मौजूद है। सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, मोबाइल चार्जर स्विच व एसी की सुविधा भी हैं। बस में दिव्यांगजनो के लिए रेम्प की सुविधा भी दी गई है। आगामी होली के पर्व पर जितने भी यात्री मथुरा वृन्दावन में आएंगे सभी इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। ये बस 28 सीटर बस है। जिसमे 26 सीट सामान्य है और दो सीट दिव्यांगजनांे के लिए हैं। आने वाले समय मंे आठ बसे और संचालित की जाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles