कमर अहमद
टूंडला – बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ संजय कुमार निषाद जी का माला पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागतोपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह माननीय मंत्री जी के साथ रोड शो में प्रतिभाग किया, एवं सीयर देवी मंडल तक माननीय मंत्री जी के साथ रोड शो में उपस्थित रहकर रोड शो का समापन करवाया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नारखी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुशील चक, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, टूंडला नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शशांक प्रताप सिंह, अनंत प्रताप सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, राजीव श्रीवास्तव, विष्णु तिवारी, महेंद्र झा विजय प्रजापति, नमन गुप्ता, डॉ आकाश गुप्ता एवं गिरवर निषाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।