*गौ माता के छप्पन भोग से तीन दिवसीय महोत्सव हुआ शुभारंभ*
आगरा। श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) और श्री हरिबोल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गौ सेवा का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गोशाला पर गौ माता के छप्पन भोग सजाये। श्री श्याम आस्था परिवार के 13वें वार्षिकोत्सव पर शुभारम्भ संस्थापक राहुल बंसल, संरक्षक वीरेंद्र मेढ़तवाल और वंदना मेढ़तवाल ने गौ माता का पूजन कर किया।
अध्यक्ष दिव्य मेढ़तवाल (शुभम्) ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार को गौ सेवा से की गयी है। गौ माता की एक परिक्रमा लगाने से गिरिराज धरण की परिक्रमा लगाने से भी कई गुना अधिक फल मिलता है। सभी ने गोशाला में गौ माता का पूजन कर परिक्रमा लगायी। गौ सेवा के रूप में सब्जियां, फल, चोखर, खल, हरा चारा, गुड़, दाल की चुनी को गौ माता को खिलाया।
उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल ने बताया कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। गौ माता के 5 कुंतल के छप्पन भोग सजाये और श्याम प्रेमियों ने छप्पन भोग के दर्शन किए। सभी सदस्यों ने छबीली में रखकर बारी- बारी से भोग लगाया और गऊ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन पर लोगो ने श्याम रसोई का प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महामंत्री आयुष जैन, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, राजीव तिवारी, रोहित गर्ग, दीपक अग्रवाल, मुकेश पाल, सतीश अग्रवाल, जगदीश बंसल, सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, यश जैसवाल, डॉ. टीएन अग्रवाल, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।





