गिरी कुकथला पुलिस चौकी की जर्जर छत तीन पुलिस कर्मी और एक बच्ची घायल लोगों ने बमुश्किल निकाला बाहर

अछनेरा थाना क्षेत्र की कुकथला पुलिस चौकी की जर्जर पड़ी छत शनिवार शाम को अचानक भरभरा कर गिर गई। छत गिरने दौरान पुलिस कर्मी और एक बच्ची अंदर थी। जिसमें कार्यवाहक उप निरीक्षक अनूप मिश्रा सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी |

सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों और भारी संख्या में पुलिस बल ने अंदर दबे पुलिस कर्मियों को बमुश्किल बाहर निकाला। जिनमें से कार्यवाहक उप निरीक्षक अनूप मिश्रा और एक सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु एसएन हास्पिटल रेफर कर दिया गया है।

शनिवार देर शाम करीब (6:30) बजे पुलिस कर्मी चौकी

के अंदर, अपना कार्यालय का काम कर रहे थे। इसी बीच बताया गया कि एक बच्ची भी वहां मौजूद थी। इसी दौरान अचानक से तेज धमाके जैसी आवाज हुई।पुलिस चौकी की छत भरभरा कर गिर गई। पुलिस कर्मियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया।

गनीमत रही सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित निकाले गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए हास्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं बताया गया है कि, पुलिस चौकी की छत कई वर्षों से जर्जर थी। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। स्थिति फिलहाल सामान्य है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles