खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में किसानों को फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन के लिए किया जागरूक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने के लिए किसानों को किया प्रेरित

आगरा -कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित फसल अवशेष (पराली)प्रबंधन जागरूकता एवं जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां, और विशिष्ट अतिथि किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने राजा बलवंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने किसानों को फसल अवशेष पराली प्रबंधन पर जागरूक करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिक वाह, जगनेर के गांवों में जाकर किसानों को फसल उत्पादकता और रोगों से बचाव की जानकारी दें
वरिष्ठ किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने किसानों को फसल अवशेष पराली नहीं जलाने और डी कंपोजर के माध्यम से खाद बनाने की सलाह देते हुए कहा कि रासायनिक खादों पर निर्भय न रहे किसान खेती और स्वास्थ्य को बचाने के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि उर्वरक की कमी नहीं है ,अधिकारी वितरण व्यवस्था में और सुधार करें, किसान भी नंबर से उर्वरक लेकर सहयोग करें जिससे किसानो को रिक्वायरमेंट के अनुसार उर्वरक मिल सके,
उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने आगरा विभागीय योजनाओं एवं फसल अवशेष प्रबंधन और खरीफ 2025 में उत्पादन/उत्पादकता से किसानों को अवगत कराया,
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा राजेंद्र सिंह चौहान ने फसलों को रोगों से बचाव की जानकारी दी और मृदा परीक्षण के लाभ बताए
गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, सीडीओ प्रतिभा सिंह, उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार, डा राजेंद्र सिंह चौहान के अलावा भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष चौधरी तपेश जैन,जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा डी के पाण्डेय, कोपरेटिव ए आर विमल कुमार, विद्युत अधिशासी अभियंता रामसेवक, कृषि विशेषज्ञ धर्मेंद्र कुमार, डा फैजवक्श सैयद मेहरबान सिंह यादव,उप निदेशक भूमि संरक्षण नीरज रान के अलावा किसान महावीर सिंह प्रधान, उदय सिंह, धन सिंह लोधी, तोताराम, भीष्मपाल सोलंकी, जितेंद्र सिंह, रतन सिंह, सावित्री देवी, भगवान देवी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे





