किसान यूनियन ने दी श्रद्धांजलि

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मथुरा महानगर की कोतवाली रोड रोड स्थित कैंप कार्यालय पर रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र कर्नाटक निवासी नवीन के निधन पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन के और पास के देशों में फसे सभी भारतीय छात्रों को वतन वापस लाया जाए छात्रों के ऑडियो वीडियो के माध्यम से अवगत हो रहा है कि भारतीय छात्र ज्यादा परेशान हैं और आस पास के देश भारतीय छात्रों के साथ अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं।
हम भारत सरकार से मांग करते हैं सभी भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द वतन वापस लाया जाए।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापे आगरा मंडल सलाहकार गिर्राज सिंह परिहार शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी प्रभात चतुर्वेदी हाथी व्यापारी नेता सोनू आनंद अकबर खान छोटू मारियो धोनी आदि मौजूद थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles