कंस मेलावा दंगल कमेटी की मोनी बाबा आश्रम पर हुई बैठक संपन्न 
किरावली – कंस मेलावा दंगल कमेटी की बैठक किरावली मोनी बाबा आश्रम पर संपन्न हुई किरावली में कंस मेला और दंगल का हर साल आयोजन किया जाता है दंगल में बाहर से कुश्ती लड़ने के लिए पहलवान आते हैं! बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी अध्यक्ष नरेश इंदौलिया उर्फ बिट्टू भैया व होली पहलवान को संयोजक बनाया गया है! किरावली कंस मेला का उद्घाटन श्रीमती प्रवीणा सिंह अध्यक्ष किरावली वह भूप सिंह इंदौलिया समाजसेवी के द्वारा किया जाएगा! कमेटी बनाने का उद्देश्य मेले एवं दंगल का सफल आयोजन कराना है!





