*एबीवीपी का सदस्यता अभियान मात्र संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है- मनोज नीखरा

*एबीवीपी का सदस्यता अभियान मात्र संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है- मनोज नीखरा*

 

 

 

* विद्यार्थी परिषद ने किया सदस्यता कार्यशाला का आयोजन

* सदस्यता शक्ति से संगठन शक्ति को मजबूत करेगा अभाविप आगरा -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें आगरा महानगर की सभी नगर इकाइयों के सभी कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस अवसर पर आगामी सदस्यता अभियान की रणनीति, कार्य विभाजन, प्रचार-प्रसार योजना तथा संगठन विस्तार से संबंधित विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया कि एबीवीपी इस वर्ष आगरा महानगर में 40 हजार छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ेगा ।

यह सदस्यता अभियान महानगर के सभी सरकारी एवं निजी कॉलेजों, इंटर कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों, तकनीकी संस्थानों,और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से संचालित किया जायेगा ।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि एबीवीपी का सदस्यता अभियान मात्र संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र तक राष्ट्रभक्ति, सामाजिक संवेदना, शिक्षा सुधार व छात्र अधिकारों की लड़ाई का संदेश पहुंचे । उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कॉलेजों के अलावा छात्रावासों, पुस्तकालयों, कोचिंग संस्थानों और अन्य पठन-पाठन स्थलों पर विशेष सदस्यता शिविर लगाये जायेंगे, जहां छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से संगठन की नीतियों व उद्देश्यों से उन्हें अवगत कराया जायेगा।

 

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजेश लवानिया ने कहा कि इस अभियान में छात्रओं, वंचित तबकों और नयी शिक्षा नीति से जुड़ रहे नवाचारों को समझने वाले युवाओं तक प्राथमिकता से पहुंच बनायी जायेगी. छात्रावासों, बालिका कॉलेजों कोचिंग संस्थानों में विशेष रूप से कार्यकर्ता टीम को सक्रिय किया जायेगा।

महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा एबीवीपी का सदस्यता अभियान छात्रों में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आता है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र संगठन से जुड़े और समाज के सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बने।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी,मनमोहन सिंह,प्रियंका तिवारी,हिमांशु देव,कर्मवीर बघेल, दक्ष गंगवार,दीपक कश्यप,आकाश शर्मा,सुब्रत हरदेनिया ,सुमित शर्मा,कृष्ण कुमार,टीना बघेल,ईशा, दीक्षा श्वेता,अक्षत चतुर्वेदी,सागर चौधरी,गोविंद,तेजपाल,भूमिका,हर्ष,नितिन,लक्की,लखन,शौर्य,अशीष,पीयूष,देव,गौरव,रोनित,अरुण,रुद्र,गोविंद,विनय,गुलशनआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler