आगरा सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार को शहर की 27 केन्द्रो पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई | 23520 मैं से 15198 अभ्यर्थी उपस्थित हुए 8322 ने परीक्षा छोड़ दी | अभ्यर्थियों को जूते और बेल्ट पहन कर नहीं जाने दिया गया और महिलाओं के भी बाल खुलवा दिए | साकेत इंटरमीडिएट कॉलेज शाहगंज मैं एक अभ्यर्थी फर्जी निकला विवेक उर्फ विमल को गिरफ्तार कर लिया गया है | एसीपी लोहा मंडी ने बताया कि विवेक हाथरस के सादाबाद स्थित विधिपुरा गांव का निवासी है | पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने वर्ष 2018 में भी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी | मगर चयनित नहीं हो सका था उम्र निकल जाने के कारण उसने फर्जीवाड़ा किया |
एसीपी ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने दोबारा दसवीं की परीक्षा विमल कुमार पुत्र भूरी सिंह के नाम से दी थी इसमें अपनी उम्र भी कम दर्ज कराई थी और विमल कुमार ने एक और आधार कार्ड बनवा लिया था | बायोमेट्रिक होने के बाद ए आई की मदद से आरोपी विवेक को पकड़ लिया गया मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पर कार्यवाही की गई |