आगरा बिग ब्रेकिंग

राजा दशरथ के घर GST का छापा, रिच होम स्टे कांड में भी आया था नाम |

संतोष शर्मा एसकेएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायेक्टर हैं|

यह कंपनी देश के कई राज्यों में सड़कें बनाने का काम करती है|

रामलीला कमिटी में राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले संतोष शर्मा के यहां हाल ही में सीजीएसटी का छापा पड़ा था।

इससे पहले उनका नाम रिच होम स्‍टे में गैंगरेप मामले में सामने आया था, इसमें एक महिला का गैंगरेप हुआ था।

इसके अलावा जनकपुरी महोत्सव में उपाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी भी चर्चाओं में हैं।

उनका नाम भी पुलिस के रजिस्टर नंबर-8 में दर्ज है। उन्हें प्रशासन ने भूमाफिया घोषित किया था।

रामलीला कमिटी में दागियों को शामिल करने की वजह से बीजेपी नेता रवि नारंग ने आयोजन कमिटी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस बार रामलीला में कुछ ऐसे दागियों को शामिल किया गया है, जिनके नाम कई अपराधिक मामलों में शामिल हैं।

सवाल ये है कि क्या रामलीला के लिए शहर में कोई ऐसा स्वच्छ छवि का व्यक्ति नहीं मिला जो उसकी शान बन सके।

*यह बात शहर भर में चर्चा का विषय बनी है।*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler