*आगरा जयपुर हाईवे पर बस-ट्रेलर और मैक्स भिड़े, एक की मौत तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाली सवारियां 30 से ज्यादा घायल ट्रेलर ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा*
जयपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक बस ट्रेलर और मैक्स आपस में टकरा गए। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की दुखद मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस और मैक्स में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
किरावली। भीषण कोहरे की वजह से शनिवार देर रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा घटित हो गया। हादसे में एक के बाद एक तीन वाहन टकरा गए। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में बैठे करीब तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दे की घने कोहरे के चलते किरावली में जयपुर हाईवे पर शुक्रवार रात दो बजे सवारियों से भरी बस समेत तीन वाहनों में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस की एक सवारी की मृत्यु हो एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। बस में फंसी चार सवारियों और मैक्स में फंसे दो चालकों को पुलिस ने तीन घंटे रेस्क्यू करके बाहर निकाला। अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से रवाना हो गए।
*नेपाल सीमा से लगे रूपसहेड़ा जा रही थी बस*
घटना शनिवार रात दो बजे की है। मां दुर्गा ट्रैवल एजेंसी की बस जयपुर से सवारियों को लेकर नेपाल सीमा से लगे रूपसहेड़ा जा रही थी। किरालवी में जयपुर हाईवे पर स्थित दक्षिणी बाइपास मोड़ पर बस के आगे जा रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आती तेज रफ्तार बस ट्रेलर में घुस गई। उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सीट के बराबर में बैठी सवारी समेत छह लोग बुरी तरह फंस गए। सवारियों में चीख पुकार मच गई। इसी दौरान पीछे से आती तेज रफ्तार टाटा मैक्स बस से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थीं कि मैक्स की चालक केबिन का पूरा हिस्सा बस में घुस गया। दोनों चालक उसमें फंस गए।
*दो से तीन घंटे में निकालीं सवारियां*
पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने के लिए उसकी खिड़की काटी। एक महिला को करीब दो घंटे रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला जा सका।टाटा मैक्स के चालकों को निकालने के लिए तीन घंटे तक पुलिस ने रेस्क्यू चलाया। केबिन को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।
वाहन टकराते ही लोगों में चीख़ पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पहुंचकर, घायलों को सीएचसी किरावली, बिचपुरी और एस एन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका भी सराहनीय रही जिसमें सात एंबुलेंस के जिनके न UP32BG 4473,UP32 8531,UP32EG 4274,UP32BG 8497,UP32EG 0354,UP32 0457 एंबुलेंस के द्वारा हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया! तीन दर्जन घायलों में से करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है।अशोक पुत्र मिश्रीलाल और हनुमान पुत्र काजोमल पीछे से मैक्स के भिडंत में मैक्स में फस गए जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया हैं।
थाना प्रभारी किरावली केवल सिंह ने बताया कि हादसे में बस की चार सवारियां और दोनों मैक्स चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, अन्य घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहनों से चले गए।