अवैध पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, दो आरोपी गिरफ्तार तीन फरार
अछनेरा- थाना अछनेरा के अंतर्गत अवैध पशुओं का कटान करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीन अन्य लोग मौके फरार हो गए | अछनेरा पुलिस को बहुत दिनों से पशु कटान की जानकारी मिल रही थी की यहां अवैध कटान हो रहा है मुखबिर की सूचना पर रात 3:45 के लगभग पुलिस टीम ने थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे पुलिस टीम के साथ दविश दी | फरह रोड स्थित मोहल्ला शेखान के अंडरपास के पास साधन रोड स्थित आस मोहम्मद के घर के पास खुले में भैंस को काटा जा रहा था मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आस मोहम्मद पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला शेखान अछनेरा उम्र 35 वर्ष और मुजीब पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला शेखान अछनेरा उम्र 40 वर्ष को मौके से बरामद कर लिया और उनके अन्य तीन साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गए | मौके से पशु काटने वाले औजार भी प्राप्त हुए हैं और उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अंतर्गत मुकदमा लिख लिया गया | कस्बा उप निरीक्षक नवजीत सिंह ने बताया की फरार अपराधियों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है |





