*अमर शहीद ठाकुर गुलाब सिंह लोधी जी के बलिदान दिवस पर प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम किरावली को सौंपा ज्ञापन
*
आगरा- भारतीय इतिहास ब्रिटिश काल में लखनऊ के अमीना बाग झंडा वाला पार्क में 32 साल की उम्र में 23 अगस्त सन 1935 को पहली बार भारतीय युवा के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पहराते हुए शहीद होने वाले अमर शहीद ठाकुर गुलाब सिंह लोधी जी के बलिदान दिवस से 2 दिन बाद प्रमुख मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम कार्यालय उप जिलाधिकारी महोदय को क्षत्रिय लोधी राजपूत युवा महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया
उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी के द्वारा अधीनस्थ कर्मचारीयों को शीघ्र ही ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचाने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए
इस दौरान एड. साहब सिंह वर्मा, एड.बी.आर.राजाराम लोधी, भूपेंद्र लोधी वर्मा, राहुल लोधी, भगवान दास लोधी, भारती लोधी, भानु प्रताप सिंह राजपूत, अन्य लोग मौजूद रहे





