*अभाविप आगरा विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन युवाओं ने दिखाया दम*
*खेलो भारत के माध्यम से युवाओं में खेलो की रुचि बढ़ा रहा विद्यार्थी परिषद
*खेल जगत में अनगिनत अवसर इसको समझें युवा *विजय शिवहरे*
आगरा –
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,आगरा विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यान चंद जयंती) के उपलक्ष्य में का स्वामी विवेकानंद परिसर में बास्केट बॉल प्रतियोगिता के आयोजन किया गया
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजेश लवानिया ,मुख्य अतिथि एम एल सी विजय शिवहरे विशिष्ट अतिथि वरुण वर्मा विश्विद्यालय खेलकूद निदेशक डॉ अखिलेश सक्सेना जी एवं विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी जी द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजेश लवानिया ने कहा विद्यार्थी परिषद का सदैव छात्रों के मध्य अपने रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है। ये राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बास्केट बॉल प्रतियोगिता विद्यार्थी परिषद के प्रयास को दर्शाता है जो अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है साथ ही आने वाले समय में देश को लाभ मिलेगा ऐसी हमारी आशाएं है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के चलते हमारे युवाओं को एक बेहतर मंच मिलता है जिससे वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर पाते हैं। आज खेल जगत में अनगिनत अवसर हैं भारत के खिलाड़ी ओलिंपिक में भी स्वर्ण पदक भी जीत रहे हैं उसका प्रमुख कारण है हमारे आज के वातावरण में निरंतर खेलो को प्रोत्साहन मिलना ये आयोजन एक अच्छा प्रयास है इस प्रयास के लिए विद्यार्थी परिषद को ढेरों शुभकामनाएं और ऐसी आशा है कि हमारे इन मंचों के माध्यम से देश को बेहतर खिलाड़ी मिलते रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे समाजसेवी वरुण वर्मा ने बताया कि आज ये आयोजन देख अपने बचपन के दिनों की याद आ गई जैसे मानो कल की बात हो आज के समय में भारत में युवा आबादी बहुत अधिक है और विद्यार्थी परिषद में के ऐसे खेलो के माध्यम से युवाओं में खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य कर रहा है ।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों में प्रतिभाग किया है विजेता टीम को 3100 रुपए की इनामी राशि एवं उपविजेता टीम को 1500 रुपए की नगद राशि प्रदान की गई।
सभी मैच नॉक आउट रहे पहले सेमीफाइनल में मैच में एच पी एस वॉरियर्स ने स्टेडियम बॉयज को 45-44 अंतर से हराया
दूसरे सेमीफाइनल में सेंट एंड्रूज ने पावर रेंजर्स को अंतर 23-12 से हराया।
फाइनल में सेंट एंड्रूज ने एच पी एस वॉरियर्स को 55-39 के अंतर से हराया ।
निर्णायकों की भूमिका में पंकज,मनीष,हिमांशु एवं शैलेन्द्र रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुब्रत हरदेनिया,सुमित शर्मा, अभिषेक मौर्य,हिमांशु देव,नितिन दुबे, गोविंद वार्ष्णेय,विवेक,रचित,लक्की,रॉनित,शौर्य,आकाश,पीयूष,गौरव,सागर,आशीष,शिवम्,विष्णु, यश,आदि उपस्थित रहे।





