अध्यापकों की भर्ती करने में चयन आयोग पूर्णरूपेण विफल। शिक्षित बेरोजगारो के भविष्य से खिलवाड़। चयन आयोग भंग करने की माँग।

आगरा -अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों मंे प्रवक्ता (P.G.T) पद पर भर्ती हेतु 18 व 19 जून तथा सहायक अध्यापक (T.G.T) की 12 जुलाई एवं 22 जुलाई 2025 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा कराने में उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग पूर्णरूपेण विफल रहा है। इससे शिक्षित बेरोजगार में भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञात हो कि प्रवक्ता पदों तथा सहायक अध्यापकों के पदों पर पर भर्ती हेतु वर्ष 2022 मंे आयोग द्वारा विज्ञापन जारी हुआ था। तीन वर्ष के लम्बे समयान्तराल में प्रवक्ता पद तथा सहायक अध्यापक पदों की लिखित परीक्षा तीन बार टाली जा चुकी है। नौकरी पाने की आशा लगाये हुये प्रदेश के आठ लाख शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे शिक्षित बेरोजगारों ने असंतोष व निराशा की लहर दौड़ गयी है। बहुत से अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा (ओवर एज) की चिन्ता सता रही है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 देवी सिंह नरवार ने गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए प्रदेश की सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था के व्यापक हित में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग की विफलता को दृष्टिगत रखते हुए आयोग को तत्काल प्रभाव से भंग कर अध्यापकों की भर्ती नियुक्तियों का अधिकार पूर्व की भाँति विद्यालय के प्रबन्धतन्त्र को दिया जाय। डॉ0 नरवार ने बताया है कि पहले अध्यापकों की भर्ती के लिए उच्च शिक्षा आयोग, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड तथा प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग व्यवस्था थी। फिर सभी का केन्द्रीकरण करके उच्च शिक्षा, माध्यामिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा में आध्यापकों की भर्ती के लिए एक ही आयोग बना दिया गया, जो कतई व्यवहारिक नहीं है और इस आयोग द्वारा अध्यापकों की भर्ती कराया जाना कतई सम्भव नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा क्षेत्र मंे अध्यापकों की कमी से प्रदेश मंे पठन-पाठन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। एक ओर विद्यालयों मंे शिक्षकों की भारी कमी है और दूसरी ओर शिक्षित बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। इससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है। अगर तत्काल इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो निकट भविष्य में शिक्षित बेरोजगारों का आक्रोश फूटकर सड़कों पर आ जायेगा। इसलिये तत्काल शिक्षकों की भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाय।
रिपोर्टर-गोविन्द शर्मा
आगरा
मो0नं0 9410251242





